सिंगापुर, चार जून सिंगापुर में कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए एक अपार्टमेंट में एकत्र होने को लेकर यहां की एक अदालत ने नौ भारतीय छात्रों पर भारी जुर्माना लगाया है।
अदालत ने बुधवार को मामले की सुनवाई की और भारतीय छात्रों पर 1,782 डॉलर से लेकर 3,208 डॉलर तक जुर्माना लगाया।
अदालत ने इस बात का जिक्र किया कि यह घटना पांच मई को हुई, जिस दौरान ये लोग एक अपार्टमेंट में एकत्र हुए थे। दरअसल, देश में कोविड-19 को लेकर लागू पाबंदियों के दौरान किसी के घर में अतिथियों का आना गैरकानूनी है।
चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक किम कीट रोड स्थित अर्पाटमेंट से कुछ शोरगुल होने की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें.
पुलिस जब वहां पहुंची, तब उसने अपार्टमेंट में 17 लोगों को पाया।
जुर्माना लगाते हुए जिला न्यायाधीश बाला रेड्डी ने कहा कि सिंगापुर में लगाई गई पाबंदियों और इसमें दी गई छूट के बारे में व्यापक रूप से प्रचार किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिंगापुर में कोविड-19 के अब तक 36,922 मामले सामने आ चुके हैं।
अपार्टमेंट के तीन किरायेदार छात्रों, नवदीप सिंह (20), सजनदीप सिंह (21) और अविनाश कौर (27) के अलावा उनके अतिथियों, अर्पित कुमार (27), करमजीत सिंह (20), मोहम्मद इमरान पाशा (26), शर्मा लुकेश (21), विजय कुमार (20) और वसीम अकरम (33) पर भी जुर्माना लगाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY