देश की खबरें | एनजीटी ने तेलंगाना में फार्महाउस के ‘‘अवैध’’ निर्माण को लेकर जांच के आदेश दिये
जियो

नयी दिल्ली, छह जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव द्वारा एक फार्महाउस के कथित अवैध निर्माण को लेकर एक याचिका पर जांच का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति के रामकृष्णन और विशेषज्ञ सदस्य साईबल दासगुप्ता वाली एक पीठ ने तेलंगाना सरकार, उद्योग मंत्री के टी रामा राव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम और अन्य को नोटिस जारी किये और उनसे 26 अगस्त तक अपने जवाब देने को कहा।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के नेपाल में पिछले 24 घंटे में 323 नए मरीज पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस सांसद अनुमुला रेवंत रेड्डी द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पुत्र ने पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन कर अपने फार्महाउस का विस्तार किया।

पीठ ने पांच जून को दिये अपने आदेश में कहा, ‘‘हम किए गए निर्माणों की वर्तमान स्थिति जानना चाहते हैं और हम पार्टी के प्रतिवादियों को नोटिस जारी करना चाहते हैं। इसके साथ ही सरकारी आदेशों और पर्यावरण कानूनों के कथित उल्लंघन के संबंध में निर्माणों के संबंध में उनके रुख को जानना चाहते हैं।’’

यह भी पढ़े | Unlock 1: पंजाब सरकार ने 8 जून से खुलने वाले धार्मिक स्थलों, होटल, शॉपिंग माल्स के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.

एनजीटी की दक्षिणी पीठ ने याचिका की जांच के लिए एक समिति का गठन किया।

समिति क्षेत्र का निरीक्षण करेगी और यदि कोई उल्लंघन हुआ है तो एक तथ्यात्मक और कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट पेश करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)