देश की खबरें | एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में दीपिका, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान को बुलाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 सितम्बर बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ के दृष्टिकोण को लेकर एनसीबी की जांच के दौरान बॉलीवुड में मादक पदार्थो का एक गठजोड़ सामने आया है ।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर पीएम मोदी ने महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समय कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की: 23 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने अपनी जांच को बढ़ाते हुए इन ‘ए-सूची’ की हस्तियों को ‘‘जांच में शामिल’’ होने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ के दौरान इन लोगों के नाम सामने आये है।

यह भी पढ़े | JP Nadda on Article 370: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-पीएम मोदी ने पूरी की जम्मू-कश्मीर के लोगों की 70 वर्षों से अनसुनी मांग.

अधिकारी ने बताया कि दीपिका को शुक्रवार (25 सितम्बर) को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि मामले में एक टैलेंट मैनेजर जया साहा ने कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं दी है।

इससे पूर्व पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ समय मांगा है और उन्हें शुक्रवार तक पेश होने से छूट दी गई है।

एनसीबी सूत्रों ने बताया कि प्रकाश की व्हाट्सएप बातचीत में एक ‘डी’ के साथ मादक पदार्थों के बारे में बातचीत शामिल है।

एनसीबी कथित तौर पर मादक पदार्थ खरीदने और उनका इस्तेमाल करने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बुधवार को फिल्म निर्माता मधु मंटेना अपना बयान दर्ज कराने के लिए एनसीबी गेस्ट हाउस में पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)