देश की खबरें | गड़चिरौली में नक्सलियों ने वन विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़ की, गार्ड पर हमला किया
जियो

गड़चिरौली, 10 जून महाराष्ट्र के गड़चिरौली जिले के इत्तपल्ली ताल्लुका में वन विभाग के एक दफ्तर में नक्सलियों ने कथित रूप से तोड़फोड़ की और दो गार्डों पर हमला किया।

गड़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दफ्तर के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हमला मंगलवार देर रात हुआ। कुछ चरमपंथी भामरागड वन विभाग के तहत आने वाले गत्ता कार्यालय में घुस गए और दो वन गार्डों पर हमला किया।

यह भी पढ़े | बिहार: गया में महाबोधि महाविहार मंदिर लॉकडाउन के बाद भक्तों के लिए आज फिर से खुला : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने दफ्तर में रखे फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान को आग लगा दी।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना गत्ता में रेंज वन कार्यालय के क्वार्टर में हुई।

यह भी पढ़े | India-China Border Dispute: मोदी सरकार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी को आंख दिखाने के बजाय चीन से निपटें.

उन्होंने बताया, " वन गार्ड सुरक्षा कारणों से आमतौर पर वहां स्थायी रूप से नहीं रहते। गश्त ड्यूटी पर तैनात कर्मी वहां बीते दो दिन से रह रहे थे। "

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने दफ्तर के कुछ सामान को जला दिया और कर्मियों को पीटा।

अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य विवरण का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)