देश की खबरें | राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2020: दिल्ली के दो शिक्षक सम्मानितों की सूची में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर इस साल राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाले अध्यापकों की सूची में दिल्ली के दो शिक्षकों को जगह मिली है जिनमें सामान्य अध्यापन से हटकर अपने विद्यार्थियों की सहायता करने वाले एमसीडी के एक स्कूल शिक्षक और छात्रों के लिए वैश्विक नागरिकता पाठ्यक्रम शुरू करने वाली एक निजी स्कूल की प्राचार्य शामिल हैं।

उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल में पिछले 21 साल से अध्यापन कर रहे सुरेंद्र सिंह का उत्कृष्ट रिकॉर्ड रहा है।

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बेरोजगारी से आत्महत्या नहीं कर रहे युवक, इसके लिए बीजेपी की व्यवस्था है जिम्मेदार.

उनके पढ़ाये 160 से अधिक बच्चे राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

सिंह अपने बच्चों का आवेदन फॉर्म भरवाने से लेकर उनके माता-पिता से बात करने तथा विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए बस का बंदोबस्त करने जैसे काम अपनी ओर से करते हैं।

यह भी पढ़े | ‘UPSC, SSC Recruitments to Continue as Usual’: राहुल गांधी के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम निजीकरण’ के बयान पर केंद्र का स्पष्टीकरण.

उनके प्रशस्ति पत्र में लिखा है, ‘‘सुरेंद्र सिंह ने खुद को एक समर्पित और प्रेरक शिक्षक के रूप में साबित किया है जिन्होंने अपने स्कूल के सुधार के लिए कड़ा परिश्रम किया है।’’

माउंट आबू स्कूल की प्राचार्य ज्योति अरोड़ा भी सम्मानित होने वाली राष्ट्रीय राजधानी से दूसरी शिक्षिका हैं। वह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के संचालक मंडल की सदस्य भी हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए अपने स्कूल में अनोखा वैश्विक नागरिकता पाठ्यक्रम शुरू किया।

उनके प्रशस्ति पत्र के अनुसार, ‘‘अरोड़ा एक अच्छी तरह प्रबंधन वाला स्कूल संचालित करती हैं जिसमें छात्रों को अकादमिक, पाठ्यक्रम से इतर गतिविधियों के साथ ही सामाजिक तथा जीवन के कौशलों का भी प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने स्कूल के विकास में अनेक तरीकों से अभिभावकों और शिक्षकों को भी शामिल किया है।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को एक डिजिटल समारेाह में उक्त दोनों शिक्षकों समेत देश के 47 अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)