देश की खबरें | उप जिलाधिकारी के खिलाफ नामजद मुकदमा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), 21 अगस्त बलिया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक चौधरी के विरुद्ध मारपीट व अपशब्द कहने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उभांव थाना प्रभारी योगेंद बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि चौकियां मोड़ के रजत चौरसिया की शिकायत पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी के विरुद्ध बृहस्पतिवार रात नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | Monsoon Session of Parliament: कोरोना संकट के बीच जल्द शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, अल्टरनेटिव दिन पर चलेंगे सेशन.

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिकायत में चौरसिया का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अपने भाई आशु के साथ चौकियां मोड़ स्थित दुकान पर बैठा था, तभी चौधरी अपनी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से अपशब्द कहते लाठी से मारने लगे।

चौरसिया ने बताया कि इसके बाद चौधरी ने जबर्दस्ती दुकान से खींचकर दोनों भाइयों की पिटाई की।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: कोरोनो वायरस वैक्सीन की 50 लाख खुराक खरीदने पर केंद्र सरकार कर रही विचार- रिपोर्ट.

उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार देर शाम निलंबित कर राजस्व परिषद से सम्बद्ध किया है।

मास्क की जांच के नाम पर चौधरी द्वारा लोगों की कथित रूप से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)