देश की खबरें | नायडू ने कृषि में नवोन्मेषी तकनीक के इस्तेमाल की वकालत की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात नवंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के कृषि क्षेत्र को टिकाऊ और लाभदायक बनाने के लिये शनिवार को बहुआयामी प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अपने रुख और तौर-तरीकों में बदलाव करके देश कम क्षेत्र में ज्यादा उत्पादन करने में सक्षम होगा।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा-सुमावली, मुरैना और मेहगांव में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई, बावजूद इसके EC ने फिर से मतदान नहीं कराया.

आचार्य एन जी रंगा की 120वीं जयंती समारोह के उद्घाटन पर नायडू ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, किसान नेता, समाज सुधारक और उत्कृष्ट सांसद करार दिया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “माटी के लाल आचार्य रंगा को स्वामी सहजानंद सरस्वती के साथ भारतीय किसान आंदोलन का जनक माना जाता है।”

यह भी पढ़े | NEET Counselling Final Results 2020 Declared: नीट काउंसिलिंग के अंतिम परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऐसे करें चेक.

आचार्य रंगा द्वारा बहस के उच्च मापदंड और संसदीय आचरण के बारे में बात करते हुए नायडू ने कहा कि जब भी वह संसद में बोलते थे तो सभी द्वारा उस पर ध्यान दिया जाता था।

नायडू ने कहा कि राज्यसभा के सभापति के तौर पर बहस के गिरते स्तर को देखकर उन्हें दुख होता है।

उन्होंने सभी कानून-निर्माताओं से रंगा के जीवन और सीखों का अध्ययन करने और एक सांसद के तौर पर उनके आचरण को अपनाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि चर्चा सकारात्मक होनी चाहिए बाधित करने वाली नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)