देश की खबरें | नड्डा ने मतदाताओं से की कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव करते हुए मतदान की अपील
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। आप का मत ही लोकतंत्र में आपकी सबसे सबसे बड़ी ताकत है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि कोविड सम्बन्धी सावधानियों का ध्यान रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर हिस्सा लें।’’

यह भी पढ़े | सांसद और आम आदमी पार्टी के सदस्य सोमनाथ भारती पाए गए COVID19 पॉजिटिव, मैक्स साकेत अस्पताल में कराए गए एडमिट: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

पहले चरण के मतदान में करीब दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

यह भी पढ़े | Sumangal Portal Launched in Odisha: ओडिशा की नवीन पटनायक ने लॉन्च किया वेब पोर्टल, छात्रों के स्कॉलरशिप और अंतरजातीय विवाह के लिए होगा इस्तेमाल.

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भी लोगों से कोरोना को परास्त कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार की 71 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कोविड-19 महामारी के बीच यह पहला आम चुनाव हो रहा है। महामारी को परास्त कर लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव मनाएं। सुरक्षित रहिए लेकिन बड़ी संख्या में मतदान करिए। विश्वसनीय नेतृत्व और बढ़िया काम करने वालों के गठबंधन राजग को मतदान करें।

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: तीन और सात नवम्बर को होगा। नतीजे 10 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)