नयी दिल्ली/मुंबई, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मुंबई और इसके पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के चलते उपनगरीय ट्रेन एवं बस सेवाएं प्रभावित हो गईं। मौसम खराब होने से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 652 नए मरीज पाए गए, 17 की मौतें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर बात की।’’
इसके मुताबिक प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार देर रात कहा कि ठाकरे ने भारी बारिश के समय में नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, '' ठाकरे ने सहायता की पेशकश के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।''
साथ ही ठाकरे ने राम मंदिर शिलान्यास के लिए भी मोदी को बधाई दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY