एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सात हजार से अधिक मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात हजार से अधिक मामले सामने आए और कोविड-19 से 93 और मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सात हजार से अधिक मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, आठ अगस्त कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात हजार से अधिक मामले सामने आए और कोविड-19 से 93 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,72,102 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हजार से अधिक हो गई।

यह भी पढ़े | केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद AIIMS में हुए भर्ती: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार शनिवार को कोविड-19 के 5,006 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिल गई।

यह भी पढ़े | Smart India Hackathon 2020 Winners: जामिया के छात्रों ने जीता 'स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020', टीम को मिला एक लाख का इनाम.

आज सामने आए संक्रमण के 7,178 मामलों में से 2,665 मामले बेंगलुरु (शहरी) से हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आठ अगस्त की शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल 1,72,102 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 3,091 मरीजों की मौत हो चुकी है और 89,238 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने कहा कि अभी 79,765 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 683 मरीज आईसीयू में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).