देश की खबरें | मोदी शनिवार को करेंगे श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के साथ ऑनलाइन शिखर वार्ता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके श्रीलंकाई समकक्ष महिन्दा राजपक्षे शनिवार 26 सितम्बर को ऑनलाइन शिखर वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि शिखर वार्ता दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक ढांचे की व्यापक समीक्षा करने का अवसर देगी।

यह भी पढ़े | Sharad Pawar IT Notice: शरद पवार को आयकर नोटिस भेजने का निर्देश चुनाव आयोग ने नहीं दिया, EC ने दी सफाई.

उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेता आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और गहरा करने, समग्र रक्षा और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने और श्रीलंका में भारत की विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

श्रीलंका में लंबे समय से चल रहे तमिल मुद्दे के भी वार्ता में उठाए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | विपक्षी दल संसद परिसर में संयुक्त रूप से कृषि बिलों को लेकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन: 23 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत लगातार द्वीपीय राष्ट्र में तमिल समुदाय की आकांक्षाएं पूरी करने की वकालत करता रहा है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ ऑनलाइन शिखर वार्ता दोनों नेताओं को श्रीलंका में संसदीय चुनावों के बाद और दोनों देशों के समय की कसौटी पर खरे उतरे संबंधों के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक ढांचे की व्यापक समीक्षा करने का अवसर देगी।’’

राजपक्षे की पार्टी ‘श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट’ के पिछले महीने संसदीय चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद, उन्होंने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)