देश की खबरें | मिजोरम: लाइ स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव चार दिसंबर को होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में लाइ स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के चुनाव चार दिसंबर को होंगे। राज्य चुनाव समिति ने सोमवार को यह घोषणा की।
आइजोल, नौ नवंबर मिजोरम में लाइ स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के चुनाव चार दिसंबर को होंगे। राज्य चुनाव समिति ने सोमवार को यह घोषणा की।
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है।
मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया 14 दिसंबर तक पूरी की जानी है और नई परिषद की पहली बैठक 18 दिसंबर तक बुलाई जानी है।
यह भी पढ़े | Jharkhand: जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया.
इस परिषद का मुख्यालय दक्षिण मिजोरम के लांगतलाई में है।
सात नवंबर को प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार कुल 51,456 मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की योग्यता रखते हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत से अधिक या 26,104 मतदाता महिलाएं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

