एजेंसी न्यूज

Jharkhand: जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया

झारखंड के जमशेदपुर जिले में परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कालोनी में एक तीन वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी 12 वर्षीय लड़के को सोमवार को हिरासत में ले लिया और किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।

Jharkhand: जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

जमशेदपुर:  झारखंड के जमशेदपुर जिले में परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कालोनी में एक तीन वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी 12 वर्षीय लड़के को सोमवार को हिरासत में ले लिया और किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार को दर्ज कराये गये इस मामले में छापेमारी कर आज 12 वर्षीय आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया.उस पर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. बोर्ड ने लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के परसुडीह थानांतर्गत लोको कालोनी में यह घटना वास्तव में चार नवंबर को घटित हुई लेकिन बच्ची के माता-पिता ने इस सिलसिले में शनिवार शाम को ही मामला दर्ज कराया. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने बच्ची की रविवार को चिकित्सा जांच करवायी और आरोपी बच्चे को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी. यह भी पढ़े | पंजाब में भी जांच से पहले CBI को लेनी होगी इजाजत: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जमशेदपुर पुलिस कन्ट्रोल रूम (पीसीआर) ने बताया कि घटना चार नवम्बर की ही है लेकिन बच्ची के पिता के शहर से बाहर रहने की वजह से प्राथमिकी दर्ज देर से दर्ज कराई गई। ड्राइवर पिता के जमशेदपुर पहुंचने के बाद सात नवम्बर को बच्ची की मां ने 12 साल के नाबालिग आरोपी पड़ोसी लड़के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई> बच्ची की मां का कहना है कि जिस किराये के मकान में वे रहते हैं, उसी मकान में आरोपी का परिवार भी रहता है। चार नवंबर को जब बच्ची खेल रही थी तो आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया और झाड़ी में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद से ही आरोपी और उसके पिता फरार थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).