कोट्टायम (केरल), आठ जून केरल के कोट्टायम जिले के चेरपुंकल से लापता हुई कॉलेज की छात्रा का सोमवार को मीनाचिल नदी से शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि निजी कॉलेज की छात्रा अंजू पी शाजी (20) बी. कॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में कथित रूप से नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद शनिवार को लापता हो गई थी।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ेगा लॉकडाउन: सीएम ममता बनर्जी: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि उसे इस कथित कदाचार के चलते परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल दिया गया था।
उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह घर वापस नहीं लौटी।
यह भी पढ़े | राहतभरी खबर: कोरोना हॉटस्पॉट धारावी में संक्रमण की रफ्तार घटी, 30 मई से नहीं हुई किसी मरीज की मौत.
पुलिस ने कहा कि उसके पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी और वह परीक्षा में नकल नहीं कर सकती।
पुलिस ने कहा कि लड़की के आत्महत्या करने का संदेह है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY