एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दी जा रही चिकित्सकीय सुविधा, अदालत को अवगत कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने दिल्ली की एक अदालत को बुधवार को बताया कि आतंक के कथित वित्तपोषण के दो अलग -अलग मामले में गिरफ्तार कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं।

देश की खबरें | अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दी जा रही चिकित्सकीय सुविधा, अदालत को अवगत कराया गया

नयी दिल्ली, एक जुलाई तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने दिल्ली की एक अदालत को बुधवार को बताया कि आतंक के कथित वित्तपोषण के दो अलग -अलग मामले में गिरफ्तार कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं।

विशेष न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा की अदालत में शाह की अजी के जवाब में जेल अधीक्षक द्वारा दाखिल जवाब में यह जानकारी दी गयी। शाह ने इस अर्जी में दावा किया था कि आरोपी दिल की बीमारी समेत कई रोगों से ग्रस्त है और उसकी प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत कम है।

यह भी पढ़े | चीन के लिए बुरी खबर, BSNL और MTNL ने रद्द किया अपना 4G टेंडर, ‘मेक इन इंडिया’ को दी जाएगी तवज्जो.

वकील कौसर खान के जरिए दाखिल अर्जी में कहा गया कि शाह की चिकित्सकीय स्थिति के कारण उसे कोविड-19 का खतरा है ।

जेल अधीक्षक ने बुधवार को अदालत में दाखिल तीन पन्ने की रिपोर्ट में कहा कि शाह को पहले से ही अलग सेल में रखा गया है और समुचित जांच करायी जाती है और उसे दवा दी जाती है ।

यह भी पढ़े | सोपोर आतंकी हमले पर कश्मीर IG विजय कुमार ने कहा- आतंकवादियों ने एक महीने में दूसरी बार मस्जिद से गोलीबारी की.

इस पर गौर करने के बाद अदालत ने अर्जी का निपटारा कर दिया।

वकील खान ने अर्जी में कहा, ‘‘केंद्रीय जेल में हाल में कोविड-19 के संक्रमण के आए मामलों तथा आरोपी की चिकित्सकीय हालत को देखते हुए अगर वह संक्रमित हुआ तो उसकी जान को खतरा होगा। इसलिए जेल अधिकारियों को उसे अलग सेल में रखने का निर्देश दिया जाए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).