देश की खबरें | ईटानगर के एक अस्पताल के कई कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल बंद हुआ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 13 सितंबर ईटानगर का राम कृष्ण मिशन अस्पताल सोमवार से लेकर एक हफ्ते के लिए अस्थायी तौर पर अपनी सभी सेवाओं को बंद रखेगा क्योंकि यहां के कई कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रविवार से अस्पताल की आपात सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया : 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यह फैसला शनिवार को कर्मचारियों और अस्पताल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बीते कुछ दिनों में यहां के तीन चिकित्सकों समेत 25 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: COVID-19 के छह महीने बाद, 75.8 फीसदी लोगों ने किया PM नरेंद्र मोदी के महामारी से निपटने के तरीके का समर्थन.

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि आवासीय कॉम्प्लेक्स को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जा सकता है, हालांकि यह तय हुआ कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अस्पताल को बंद करना ही बेहतर होगा।

शुक्रवार को अस्पताल के एक कर्मी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)