देश की खबरें | मनीष शुक्ला हत्याकांड: बंगाल सीआईडी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में जांच प्रगति रिपोर्ट सौंपी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या की जांच की प्रगति और अब तक उठाये गए कदमों के बारे में रिपोर्ट सौंपी।

न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति अरजीत बनर्जी की खंडपीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को इस मामले को राज्य सीआईडी से लेकर सीबीआई को सौंपने की मांग संबंधी एक याचिका पर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | Gujjar Mahapanchayat Tomorrow: राजस्‍थान के इन जिलों में गुर्जर महापंचायत के कारण 16 अक्‍टूबर की रात से ठप्प रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, नहीं चलेगा सोशल मीडिया.

सीआईडी ने सीलबंद लिफाफे में खंडपीड के सामने रिपोर्ट पेश की जिसमें जांच की अब तक की प्रगति और उठाए गए कदमों का ब्योरा है। अदालत ने इस संबंध में सीआईडी को निर्देश दिया था।

अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दस नवंबर से एक सप्ताह पहले यह हलफनामा देने को कहा।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

सीबीआई जांच की मांग संबंधी वकील प्रियंका तिब्रवाल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा कि इस हलफनामे की प्रति अगली सुनवाई से कम से कम सात दिन पहले याचिकाकर्ता के वकील दी जाए।

शुक्ला की चार अक्टूबर को उत्तरी 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)