एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित यूएनएलएफ(पी) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले में लोगों को धमकाने और भूमि सीमांकन प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ मणिपुर (पांबेई) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित यूएनएलएफ(पी) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया

इंफाल, 29 अक्टूबर मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले में लोगों को धमकाने और भूमि सीमांकन प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ मणिपुर (पांबेई) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि पुलिस ने संदिग्धों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है, जिसमें पांच एके-47 राइफलें, एक एम-16 राइफल और एक नौ एमएम पिस्तौल शामिल हैं।

इस गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों के बीच यूएनएलएफ(पी) से जुड़ी बढ़ती हिंसा के बारे में चिंताएं उजागर हुई हैं, जबकि इस समूह ने पिछले वर्ष नवंबर माह में केंद्र सरकार के साथ युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

केएच पांबेई के नेतृत्व में यूएनएलएफ(पी) 29 नवंबर 2023 को सरकार के साथ युद्धविराम समझौता करने वाला इंफाल घाटी का पहला मेइती सशस्त्र समूह बन गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लैशराम अतांगबा मेइती उर्फ ​​निंगथौजाओ (24), लीशांगथेम नोंगपोक मेइती उर्फ ​​सिंगाजीत (26), थोंगम खंगकपा मेइती उर्फ ​​जात्रा (45), थियाम निंगथौ मेइती उर्फ ​​इंगोचा (46), अकोइजाम थौपांगबा मेइती उर्फ ​​थोइबा (24), थौनाओजम सुगनू उर्फ ​​याईफाबा मेइती (26), नगासेपम नोंगथौबा मेइती उर्फ ​​रोमियो (40) और सोरोखैबम नगनबा उर्फ ​​दयानंद सिंह (27) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये लोग अत्याधुनिक शस्त्रों से जुड़ी अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे।

पुलिस ने अभियान के दौरान 16 मोबाइल फोन और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन भी जब्त किया।

सुरक्षा एजेंसियों ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिकों के विरुद्ध यूएनएलएफ(पी) की हिंसक कार्रवाइयों पर चिंता जताई है, जो संघर्ष विराम समझौते के बाद भी जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि यूएनएलएफ(पी) के सदस्यों पर फरवरी में पांचवीं इंडिया रिजर्व बटालियन से हथियार लूटने सहित हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

इसके अतिरिक्त, पुलिस ने पश्चिम इंफाल में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक कैडर को जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया।

मणिपुर में तनावपूर्ण माहौल के बावजूद, पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों से स्थिति नियंत्रण में है तथा सुरक्षा बल संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

प्राधिकारियों ने वाहनों, विशेषकर आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 37 और 2 पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).