देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला को मारने वाली बाघिन को जिंदा पकड़ा गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 सितंबर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा वन मंडल में हाल ही में हमला कर एक महिला को मारने वाली बाघिन को बुधवार को वन विभाग कर्मियों ने जिंदा पकड़ लिया।

एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | MP By-Polls 2020: मध्य प्रदेश के रण में कूदे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी, कहा- हमने किसानों का कर्ज माफ किया, बीजेपी ने झूठे वाद किए.

वक्तव्य के अनुसार बाघिन ने पिछले दो महीने में वन मंडल में स्थानीय लोगों और मवेशियों पर हमला कर “आतंक मचा रखा था।”

उसने 19 सितंबर को अंधरवाड़ी गांव में 60 वर्षीय एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला था।

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: उत्तर प्रदेश के आठो सीटों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सूबे के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उतरे मैदान में, विपक्ष नहीं आ रहा नजर.

वक्तव्य के अनुसार बाघिन को अब नागपुर के उपचार केंद्र में भेजा गया है।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाघिन को जिंदा पकड़ने के लिए वन विभाग की सराहना की है।

वक्तव्य में कहा गया, “पांढरकवड़ा वन मंडल में जिस बाघिन ने आतंक मचा रखा था उसे वन विभाग के अधिकारियों ने जिंदा पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)