ठाणे, नौ दिसंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में एक फैक्टरी में बुधवार दोपहर को विस्फोट हो गया, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: राजस्थान में अगले साल से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण, तैयारियां शुरू.
घटना वालपाड़ा में पारसनाथ कम्पाउंड के जे ई मैकेनिकल में हुई।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कदम ने बताया कि नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े | Online Bus Pass Service in Delhi: दिल्ली में ऑनलाइन बस पास सेवा की शुरुआत, कोरोना के चलते सरकार का फैसला.
उन्होंने कहा कि प्रेम अनंत भोयर (24) और अक्षय अशोक गौतम (21) की बाद में मौत हो गई।
नारपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY