एजेंसी न्यूज

Online Bus Pass Service in Delhi: दिल्ली में ऑनलाइन बस पास सेवा की शुरुआत, कोरोना के चलते सरकार का फैसला

दिल्ली में डीटीसी तथा क्लस्टर बसों में यात्रा करने वालों के लिये बुधवार को ऑनलाइन बस पास सुविधा शुरू की गई।

Online Bus Pass Service in Delhi: दिल्ली में ऑनलाइन बस पास सेवा की शुरुआत, कोरोना के चलते सरकार का फैसला
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credit: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर. दिल्ली में डीटीसी तथा क्लस्टर बसों में यात्रा करने वालों के लिये बुधवार को ऑनलाइन बस पास सुविधा शुरू की गई. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस महामारी के दौरान बस डिपो पर लंबी कतारे नहीं लगेंगी.

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि इस सेवा के तहत सभी प्रकार के सामान्य पास की बुकिंग कराकर उन्हें तत्काल डाउनलोड किया जा सकता है। रियायती पास अगले कार्य दिवसों के अंदर पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस पर भेज दिये जाएंगे. गहलोत ने कहा, ''इस सेवा का पहला उपयोगकर्ता होने के नाते, मैं दिल्ली वासियों को आश्वस्त करता हूं कि यह उस स्मार्ट, नकदी रहित तथा संपर्क रहित परिवहन क्रांति की दिशा में अगला बड़ा कदम है, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में चल रही है. '' यह भी पढ़ें-COVID-19: कोरोना के चलते दिल्ली की इकोनॉमी पर पड़ा है बहुत बुरा प्रभाव, अरविंद केजरीवाल बोले-बाउंस बैक करने के लिए AAP सरकार प्रतिबद्ध है

डीटीसी के बयान में कहा गया है कि यह 24 घंटे सातों दिन चलने वाली ऑनलाइन सेवा है. आवेदक दिल्ली सरकार की पास सेवा से संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).