देश की खबरें | महाराष्ट्र: प्रवचनकर्ता इंदुरीकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुणे, 26 जून प्रसिद्ध मराठी ‘कीर्तनकार’ (प्रवचनकर्ता) निवृत्ति महाराज इंदुरीकर के खिलाफ महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की एक अदालत में एक मुकदमा दर्ज किया गया गया है।

इंदुरीकर ने सहवास और बच्चे के लिंग संबंधी विवादास्पद बयान दिया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों के भीतर 762 नए मामले आए सामने, सूबे में अब तक साढ़े 13 हजार से अधिक हुए ठीक.

अहमदनगर में संगमनेर तहसील के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि इंदुरीकर के खिलाफ संगमनेर की प्रथम श्रेणी (न्यायिक मजिस्ट्रेट) अदालत में गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

साल की शुरुआत में अहमदनगर जिले में कीर्तन (प्रवचन) के दौरान इंदुरीकर ने कथित तौर पर कहा था कि सम संख्या वाली तारीख पर सहवास करने से बेटा पैदा होता है और विषम संख्या वाली तारीख पर सहवास करने से बेटी पैदा होती है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए : 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वायरल हुए एक वीडियो में उन्हें यह कहते सुना गया था।

मुकदमा दर्ज कराने वाले संगमनेर के स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक डॉ भास्कर भवर ने कहा, “मुंबई स्थित एक पत्रकार और संगमनेर स्थित सामाजिक कार्यकर्ता और वकील रंजना गावंडे ने इंदुरीकर के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।”

उन्होंने कहा कि 19 जून को मुकदमा दर्ज किया गया और अब अदालत सभी पक्षों को समन जारी करना शुरू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)