देश की खबरें | महाराष्ट्र इमारत हादसा: मृतक संख्या बढ़कर 16 हुई, सलाहकार गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बुधवार तड़के दो और शव बरामद होने के बाद हादसे में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने बुधवार को घटना के सिलसिले में इमारत के एक आरसीसी सलाहकार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के सिलसिले में उसके समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | ममता बनर्जी ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू किया जाना चाहिए: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर महाड कस्बे में तारिक गार्डन नामक पांच मंजिला इमारत सोमवार देर शाम ढह गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 11 बजकर 30 मिनट पर बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | JEE and NEET Exam 2020: जेईई मैन और नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों के प्रति राहुल गांधी ने जताई चिंता, कहा- सरकार निकाले इसका सही हल.

उन्होंने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत मलबे में दबने से हुई, वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की सोमवार रात को एक स्थानीय अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल नौ लोगों का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘ बुधवार तड़के 70 वर्षीय एक पुरुष और 60 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)