देश की खबरें | मध्यप्रदेश : अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई कर रहे दल पर लोगों ने किया पथराव, महिला एसडीओपी घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राजगढ़ (मध्यप्रदेश), 27 सितंबर राजगढ़ जिले के ब्यावरा इलाके स्थित दूधी नदी के आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ रविवार को कार्रवाई करने गये दल पर 12 लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे एक महिला अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) घायल हो गई हैं।

इस मामले में दो महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Shivsena Taunt on Modi Govt: शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज, कहा- अच्छा हुआ, अकाली दल ने NDA का साथ छोड़ दिया.

राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि ब्यावरा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा दूधी नदी के आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन होने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने पर आज खनिज विभाग का एक दल द्वारा छापा मारकर अवैध कारोबारियों के पास से पोकलैंड मशीन, ट्रैक्टर एवं जेसीबी को मौके से जब्त कर ला रहा था।

उन्होंने कहा कि इस दौरान ग्राम दूधी के आसपास कुछ लोगों द्वारा सरकारी वाहनों पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुँचकर खनिज विभाग के दल पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे पथराव को रोका।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर : 27 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने बताया कि लेकिन इस पथराव में सारंगपुर की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोइसदास घायल हो गई। उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दो महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ करनवास थाने में शासकीय कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)