विदेश की खबरें | लंदन : भारतीय मूल की महापौर प्रत्याशी को असामाजिक टिप्पणियों के कारण हटाया गया

लंदन, 14 सितंबर भारतीय मूल की कारोबारी एवं कार्यकर्ता को लंदन महापौर के भावी प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को हटा दिया गया है। पूर्व में एक समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

लिबरल डेमोक्रेट प्रत्याशी के तौर पर लंदन की रहने वाली उद्योगपति गीता सिद्धू रॉब को चुना गया था जोकि अगले साल होने वाले लंदन महापौर पद के चुनाव में लेबर पार्टी के सादिक खान को चुनौती देने वाली थीं लेकिन इसके बजाय उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Amazon to Offer 100,000 New Jobs: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, अमेजन अमेरिका और कनाडा में 1 लाख लोगों को देने जा रही है नौकरी.

वर्ष 1997 के आम चुनाव के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया, जिसमें वह यहूदियों के खिलाफ टिप्पणी कर रही हैं।

रॉब ने कहा, '' वर्ष 1997 के आम चुनाव के दौरान की गई अपनी कार्रवाई के लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरे व्यवहार के कारण लोग आहत हुए और मैं इसके लिए तहेदिल से माफी मांगती हूं।''

यह भी पढ़े | India-China Border Issue: चीन की नई चाल; पीएम मोदी, राहुल गांधी, सचिन तेंदुलकर, राधे मां समेत हजारों भारतीयों की करा रहा जासूसी.

उन्होंने कहा, '' समाज में किसी भी तरह के नस्लवाद और असामाजिक टिप्पिणयों का कोई स्थान नहीं है इसलिए मैं अपने उस दौरान किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगती हूं।''

करीब 23 वर्ष पूर्व कंजरवेटिव पार्टी की ओर से आम चुनाव में ब्लैकबर्न से प्रत्याशी रहीं रॉब ने तब लेबर पार्टी के तत्कालीन सांसद जैक स्टॉ के बारे में कहा था, '' यहूदी को वोट मत दो, जैक स्ट्रॉ एक यहूदी हैं।''

जैक के हाथों चुनाव हारने वाली रॉब ने कहा कि उस दौरान की गई अपनी टिप्पणियों के लिए वह '' बेहद शर्मिंदा'' हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)