एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पीलीभीत में बाघ अभयारण्य के पास तेंदुआ मृत मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत बाघ अभयारण्य के जंगल के पास ही स्थित एक गांव में वन विभाग की टीम को एक तेंदुआ मृत मिला।

देश की खबरें | पीलीभीत में बाघ अभयारण्य के पास तेंदुआ मृत मिला

पीलीभीत (उप्र), 26 मई पीलीभीत बाघ अभयारण्य के जंगल के पास ही स्थित एक गांव में वन विभाग की टीम को एक तेंदुआ मृत मिला।

तेंदुए की मौत के कारणों पर वन विभाग के अफसरों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

सामाजिक वानिकी के मंडलीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए के गांव के बाहर होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची टीम लगातार निगरानी कर रही थी और तेंदुए की ओर से कोई भी गतिविधि नहीं नजर आई। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों को तेंदुए की मौत की जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि तेंदुए के मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

वन विभाग अधिकारियों के अनुसार पीलीभीत बाघ अभयारण्य से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित महुआ गांव में बुधवार को एक तेंदुए ने झोपड़ी में छुपकर कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया था जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि एक तेंदुआ गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में बैठा हुआ है।

उन्होंने बताया कि आनन-फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घण्टों निगरानी के बाद टीम ने पाया कि तेंदुए ने हरकत बंद कर दी है। उन्होंने बताया कि देर शाम वन विभाग के कर्मियों ने नजदीक जाकर देखा तो पाया तेंदुआ गन्ने के खेत में मृत पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).