एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम के बागजान तेल कुआं में लगी आग को बुझाने के लिए चल रहा अंतिम अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के बागजान में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के तेल कुएं में लगी आग को बुझाने के लिए अंतिम अभियान चलाया जा रहा है।

देश की खबरें | असम के बागजान तेल कुआं में लगी आग को बुझाने के लिए चल रहा अंतिम अभियान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

डिब्रूगढ़, 18 अगस्त असम के बागजान में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के तेल कुएं में लगी आग को बुझाने के लिए अंतिम अभियान चलाया जा रहा है।

ओआईएल की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि सोमवार के अभियान के बाद अंतिम अभियान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

यह भी पढ़े | 103-Year-Old Man Recovers From COVID-19 In Kerala: केरल में 103 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना मात, स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने ट्वीट कर कही ये बात.

बयान में मंगलवार को बताया गया कि अंतिम अभियान के तहत कुआं में उच्च दबाव के साथ पंपिंग का काम चल रहा है।

कंपनी ने सोमवार को कहा था कि बागजान में गैस के कुआं नंबर पांच पर बीओपी लगाकर ढंकने का काम पूरा कर लिया गया। बीओपी धातु का आवरण होता है जो कई टन का होता है । इससे कुआं से गैस या तेल के रिसाव को रोकने के लिए उसके मुहाने को ढंका जाता है ।

यह भी पढ़े | Naval Commanders Conference: एलएसी पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की 3 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस दिल्ली में कल से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को करेंगे संबोधित.

कंपनी 27 मई को आग लगने के बाद से तीसरे प्रयास में बागजान के कुआं पर बीओपी लगा पायी।

तिनसुकिया जिले के बागजान में कुआं नंबर पांच से 27 मई से अनियंत्रित तरीके से गैस निकलने लगा और नौ जून को इसमें आग लग गयी। घटना में ओआईएल के दो दमकलकर्मियों की मौत हो गयी थी।

बयान में कहा गया कि दुमदुमा और तिनसुकिया सर्किल में मुआवजे के लिए 2756 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).