देश

103-Year-Old Man Recovers From COVID-19 In Kerala: केरल में 103 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना मात, स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने ट्वीट कर कही ये बात

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस की चपेट में देश की हर राज्य हैं. रोज खबरें आती रहती हैं कि कोरोना मरीजों संख्या बढ़ रही हैं. लेकिन इस बीच ऐसी भी खबरें आती हैं जो मन में एक नई उत्साह को जगा देती हैं. जैसे कि केरल से यह खबर सामने आई है. जहां पर 103 साल के एक बुजुर्ग ने कोरोना को मात दे दी. केरल स्वास्थ्य मंत्री केके. शैलजा टीचर (Shailaja Teacher) ने ट्वीट कर कहा कि, 103 साल के बुजुर्ग शख्स ने बिमारी पर काबू पा लिया. अलुवा के मूल निवासी, फरीद कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज (Kalamassery Medical College) में भर्ती थे. जहां COVID-19 बुजुर्गों के लिए घातक बताया जा रहा है. वहीं, हमारे स्वास्थ्य कर्मचारियों (Health Workers) की कड़ी मेहनत के कारण इस बाधा को हरा दिया है.

103-Year-Old Man Recovers From COVID-19 In Kerala: केरल में 103 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना मात, स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने ट्वीट कर कही ये बात
केरल में 103 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात ( फोटो क्रेडिट- Twitter)

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस की चपेट में देश की हर राज्य हैं. रोज खबरें आती रहती हैं कि कोरोना मरीजों संख्या बढ़ रही हैं. लेकिन इस बीच ऐसी भी खबरें आती हैं जो मन में एक नई उत्साह को जगा देती हैं. जैसे कि केरल से यह खबर सामने आई है. जहां पर 103 साल के एक बुजुर्ग ने कोरोना को मात दे दी. केरल स्वास्थ्य मंत्री केके. शैलजा टीचर (Shailaja Teacher) ने ट्वीट कर कहा कि, 103 साल के बुजुर्ग शख्स ने बिमारी पर काबू पा लिया. अलुवा के मूल निवासी, फरीद कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज (Kalamassery Medical College) में भर्ती थे. जहां एक तरफ COVID-19 बुजुर्गों के लिए घातक बताया जाता रहा है. वहीं, हमारे स्वास्थ्य कर्मचारियों (Health Workers) की कड़ी मेहनत के कारण इस बाधा को हरा दिया है.

बता दें कि इससे पहले केरल में ही एक 105 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी थी. केरल के कोल्लम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुजुर्ग को 30 जुलाई को डिस्चार्ज किया गया था. कोरोना वायरस को मात देकर बड़ी संख्या में लोग ठीक हुए हैं और हो रहे हैं. यही कारण है कि देश का रिकवरी रेट अब 73 प्रतिशत से अधिक हो गया है. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 1,758 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 47,898 हो गई. वर्तमान में 16,274 मरीज उपचाराधीन हैं और 31,394 अभी तक संक्रमण से ठीक हो गए हैं. वहीं, आज 1,365 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई.

स्वास्थ्य मंत्री शैलजा टीचर का ट्वीट:- 

स्वास्थ्य मंत्री के शैलजा ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 489 मामले और इसके बाद मलप्पुरम में 242 मामले सामने आये. जबकि चार जिलों में 100 से अधिक मामले सामने आये. जिनमे एर्नाकुलम से 92,कोझिकोड से 147, अलपुझा 126,और कन्नूर से 123 नए केस सामने आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).