जरुरी जानकारी | कोविड-19: विभिन्न सुरक्षा उपायों पर एक साल में 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी ओला

नयी दिल्ली, पांच जून एप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी ओला ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले एक साल में कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में वैश्विक स्तर पर विभिन्न सुरक्षा पहलों पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

ओला ने एक बयान में कहा कि उसने लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के बाद फिर से परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी अब 200 से अधिक शहरों में सेवाएं देने लगी है। कंपनी ने एक नयी पहल ‘राइड सेफ इंडिया’ भी शुरू की है। कंपनी ने कहा कि यह पहल कैब, तिपहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों समेत उसकी हर पेशकश पर लागू है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

कंपनी ने कहा कि उसने हवाईअड्डों और विभिन्न हॉटस्पॉट इलाकों में वाहनों के लिये 500 से अधिक स्वच्छता केंद्र (फ्यूमिगेशन सेंटर) बनाये हैं। सभी वाहनों के लिये 48 घंटे में एक बार स्वच्छता करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर विभिन्न सुरक्षा पहलों के लिये 500 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता से आवागमन के नये मानकों का मार्ग प्रशस्त करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

सुमन महाबीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)