देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 49,931 नए मामले, कुल मामले 14 लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आने के बाद देश में कुल मामले बढ़कर सोमवार को 14,35,453 हो गए। इनमें से 9,17,567 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आने के बाद देश में कुल मामले बढ़कर सोमवार को 14,35,453 हो गए। इनमें से 9,17,567 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 708 और लोगों की जान जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 32,771 हो गई है।
वहीं, 4,85,114 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 9,17,567 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि एक मरीज देश से बाहर चला गया है।
आंकड़ों के अनुसार देश में मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.92 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के 45,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 जुलाई तक कुल 1,68,06,803 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 5,15,472 लोगों की जांच रविवार को ही की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

