नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने से महानगर के अस्पतालों में बिस्तरों की मांग 35 फीसदी बढ़ गई है।
यह जानकारी एक सरकारी आंकड़े में दी गई।
कोरोना वायरस संक्रमण के रोगियों के लिए आरक्षित बिस्तरों पर 30 जुलाई तक 18 फीसदी रोगी ही थे और 16,038 बिस्तरों में से केवल 2,958 बिस्तर ही उपयोग में थे।
दस अगस्त को यह बढ़कर 23.02 फीसदी हो गया और 11 अगस्त को 23.40 फीसदी।
यह भी पढ़े | आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भारत ने टिड्डियों के प्रकोप को नियंत्रित किया: PM नरेंद्र मोदी.
दिल्ली कोरोना ऐप पर अस्पतालों की तरफ से साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक, शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर यह 28 फीसदी हो गया और 14,135 बिस्तरों में 4004 बिस्तर इस्तेमाल में थे।
वेंटिलेटर युक्त कोविड आईसीयू के 1,229 बिस्तरों में से 473 (38 फीसदी) उपयोग में थे। 30 जुलाई को यह आंकड़ा 33 फीसदी था।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY