देश की खबरें | कोविड-19 : पुडुचेरी के कदमों की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम गठित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 22 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

उपराज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को पत्रकारों को व्हाट्सएप के जरिये बताया कि केंद्रीय टीम कोविड-19 के मद्देनजर जन स्वास्थ्य, संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों और मरीजों की देखभाल के लिए अपनाए जा रहे उपायों की समीक्ष करेगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय टीम पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए कदमों की जानकारी दैनिक आधार पर केंद्र को देगी। यह रिपोर्ट नयी दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव को ई-मेल के जरिये भेजी जाएगी।

इसमें कहा गया, ‘‘ पुडुचेरी का दौरा पूरा करने से पहले टीम अपनी राय और सुझाव उप राज्यपाल एवं यहां के स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी। इसके साथ ही समिति अति महत्वपूर्ण मामलों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संज्ञान में लाएगी।’’

यह भी पढ़े | सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के होगी जरिए: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि बेदी ने केंद्र सरकार से यहां पर महामारी के प्रंबधन को लेकर अध्ययन करने के लिए केंद्रीय टीम भेजने का अनुरोध किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि कोविड-19 से निपटने के लिए यहां किए गए उपाय पर्याप्त नहीं है।

किरण बेदी ने कोविड-19 के प्रबंधन संबंधी अनुरोध पर तत्काल कार्रवई करने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय टीम में यहां स्थित जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमईआर) की कम्युनिटी मेडिसिन की प्रमुख डॉ.सोनाली सरकार, माइक्रो बायोलॉजी विभाग की प्रोफसर डॉ.एस सुजाता और श्वास रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ.एस विनोद कुमार शामिल है।

बेदी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से निपटने के लिए केंद्र की विशेषज्ञता की जरूरत है। मैंने मौजूदा संसाधनों के उचित इस्तेमाल सहित कोविड-प्रबंधन के निरीक्षण के लिए केंद्र सरकार से तत्काल निरीक्षण टीम गठित करने का अनुरोध किया था क्योंकि यहां के लोग परेशानी का सामना कर रहे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)