देश की खबरें | भाजपा छोड़ने का खडसे का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : दानवे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 21 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के पार्टी छोड़ने के फैसले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए बुधवार को कहा कि उनके मुद्दों को समय के साथ हल किया जा सकता था।

राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और राज्य में मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि खडसे शुक्रवार को शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: राउडी-शीटर ​​सुरेंद्र बंटवाल खुद के घर में मृत पाए गए, कुछ फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय : 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

खडसे को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर 2016 में देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह उसके बाद से नाराज चल रहे थे।

दानवे ने एक टीवी चैनल से कहा कि बाजार समिति के अध्यक्ष से लेकर राज्य में मंत्री पद तक खडसे का भाजपा में लंबा करियर था।

यह भी पढ़े | Modi Cabinet Bonus Announcement for 30 lakh Employees: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रकाश जावड़ेकर बोले-30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा 3,714 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, "कुछ वजहों से, वह राजनीति की मुख्य धारा से दूर थे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि खडसे को भाजपा छोड़ देना चाहिए था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"

दानवे ने कहा, "खडसे के मुद्दों को सुलझा लिया जाता, लेकिन इसके लिए समय की जरूरत थी। कुछ कानूनी बातें थीं और उनके साफ होने के बाद पार्टी उनके साथ न्याय करती।’’

उन्होंने कहा कि खडसे अब जिस पार्टी (राकांपा) में जा रहे हैं, उसने उनकी पहले "काफी आलोचना की थी।

दानवे ने कहा, ‘‘खडसे अब सब कुछ भूल गए हैं और उसी पार्टी में जा रहे हैं, जिसने उनकी आलोचना की थी।"

उन्होंने कहा कि खडसे ने राज्य में भाजपा के प्रसार में योगदान दिया और "यह खडसे के लिए चुनौतीपूर्ण समय था और पार्टी ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)