देश की खबरें | भाजपा की सदस्यता से खडसे का इस्तीफा मिला : पार्टी नेता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अक्टूबर भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के एक नेता ने बुधवार कहा कि पार्टी को वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। खडसे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने खडसे को मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-बिहार में BJP-JDU की जोड़ी क्रिकेट में सचिन-सहवाग की ओपनिंग जोड़ी जैसी.

इससे पहले राज्य के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि खडसे शुक्रवार को सत्तारूढ़ राकांपा में शामिल होंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा, ‘‘पार्टी को खडसे का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। हमने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन हमारा प्रयास विफल रहा। हम उन्हें उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामना देते हैं।’’

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: कुर्नूल जिले के 4 प्राइवेट स्कूल के 27 छात्र COVID-19 पॉजिटिव, सभी को कराया गया बंद.

उनकी पुत्रवधू रक्षा खडसे के भविष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने कहा है कि वह भाजपा में बनी रहेंगी और हमें इससे कोई परेशानी नहीं है।’’

रक्षा महाराष्ट्र में रावेर सीट से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं।

एकनाथ खडसे तबसे असंतुष्ट थे, जब 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों में तत्कालीन देवेन्द्र फडणवीस नीत भाजपा सरकार में उनसे इस्तीफा ले लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)