तिरूवनंतपुरम, तीन दिसंबर केरल में आसन्न चक्रवात बुरेवी को लेकर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये सभी एहतियाती उपाय किये गये हैं । इस चक्रवात के चार दिसंबर को केरल में आने की संभावना है ।
स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि चक्रवात, बारिश एवं महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिये अलर्ट जारी किया गया है ।
स्वास्थ्य निदेशक एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक से पर्याप्त चिकित्सा सुविधा एवं दवाईयों की उपलब्धता अस्पतालों में सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है ।
शैलजा ने कहा कि कोविड—19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये सभी एहतियाती उपाय किये जाने चाहिये ।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों और सरकार के बीच चली बैठक में नहीं निकला कोई हल, अब 5 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.
मंत्री ने कहा, ''सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को किसी भी स्थिति से निपटने के लिये पर्याप्त तैयारी करनी चाहिये। अस्पताल प्रबंधन को आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है ।
भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि चक्रवात बुरेवी केरल में चार दिसंबर को टकरा सकता है और रेड अलर्ट जारी किया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY