देश की खबरें | केसी-एम के यूडीएफ से अलग होने से कांग्रेस नीत मोर्चा अस्थिर हुआ : माकपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 16 अक्टूबर केरल में सत्तारूढ़ वाम पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि केरल कांग्रेस (एम) द्वारा संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से अलग होने के फैसले से कांग्रेस नीत इस मोर्चे की बुनियाद हिल गई है।

माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्ण ने वीडियो कांफ्रेस के जरिये आयोजित प्रेस वार्ता में दावा किया कि केसी(एम) का वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) में शामिल होने का फैसला दिखाता है कि राज्य में वाम सरकार की निरंतरता जारी रहेगी।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

बालाकृष्णन ने कहा, ‘‘ यह तथ्य है कि केसी (एम) के यूडीएफ से संबंध तोड़ने से कांग्रेस नीत इस मोर्चे की बुनियाद हिल गई है। यूडीएफ राजनीतिक और संगठन के स्तर पर अस्थिर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केरल कांग्रेस का कदम दिखाता है कि राज्य में वाम सरकार की निरंतरता जारी रहेगी।’’

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

बालाकृष्णन ने कहा कि वर्ष 2015 में वाम दलों द्वारा लिए गए रुख पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है।

गौरतलब है कि अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले जोस के मणि नीत केसी(एम) ने 14 अक्टूबर को यूडीएफ से वर्षों पुराना नाता तोड़ एलडीएफ के साथ जाने का फैसला किया था।

जोस ने कहा कि वह राज्यसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यूडीएफ के समर्थन से राज्यसभा का चुनाव जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)