देश की खबरें | कश्मीरी अलगाववादी नेता शबीर शाह ने तिहाड़ में अलग कोठरी की मांग की

नयी दिल्ली, 26 जून आतंकी गतिविधियों के लिए कथित वित्तपोषण के दो अलग मामलों में गिरफ्तार कश्मीरी अलगाववादी नेता शबीर शाह ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल कर तिहाड़ जेल में अलग कोठरी की मांग की।

वकील कौसर खान ने शाह की ओर से अर्जी में कहा कि वह अनेक बीमारियों से जूझ रहे हैं और अगर वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए तो उनके लिए खतरनाक होगा। इस अर्जी पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है।

यह भी पढ़े | झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शाह की ओर से दाखिल आवेदन में कहा गया, ‘‘केंद्रीय जेल में कोविड-19 के हाल ही में आए मामलों तथा आरोपी की सेहत को देखते हुए अगर वह वायरस की चपेट में आ गए तो उनकी जान को खतरा होगा। इसलिए जेल अधिकारियों को उन्हें अलग कोठरी में रखने का निर्देश दिया जाए।’’

शाह के खिलाफ पहला मामला आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए 2005 में धन शोधन के अपराध में कथित रूप से संलिप्त रहने के सिलसिले में 2007 में दर्ज किया गया था। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने 25 जुलाई, 2017 को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- जुलाई और अगस्त में कोविड-19 के मामले और बढ़ सकते हैं.

दूसरे मामले में एनआईए ने जून 2019 में शाह को जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद से जुड़े एक अलग मामले में जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया था। यह मामला भी आतंकी गतिविधियों के लिए धन लगाने से जुड़ा था।

वह इस समय दोनों मामलों में न्यायिक हिरासत में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)