श्रीनगर, 28 अगस्त जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के खोनमोह क्षेत्र से 10 दिन पहले लापता हुए भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध एक पंच का शव पुलिस ने शुक्रवार को शोपियां जिले से बरामद किया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शोपियां में दंगम गांव के स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी कि ऐसा प्रतीत होता है कि शव गांव में एक बगीचे के नीचे दफनाया गया था।
अधिकारी ने कहा, “शव की पहचान और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शव को अस्पताल ले जाया गया।”
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान निसार अहमद भट (45) के रूप में की गई है जो भाजपा से संबद्ध एक पंच थे।
उन्होंने कहा कि शहर के पंथाचौक इलाके में भट के परिवार वालों ने उनके 19 अगस्त से गुमशुदा होने की खबर दी थी।
पुलिस को शक है कि भट का आतंकवादियों ने अपहरण किया और बाद में शोपियां में उनकी हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा, “हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY