एजेंसी न्यूज

Karnataka: भारतीय तट रक्षक बल ने 10 मछुआरों के बचाया, मैंगलोर पोत पर फंसी नौका से किया गया रेस्क्यू

भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजीएस) के जवानों ने कर्नाटक के मैंगलोर पोत पर फंसी हुई एक नौका से 10 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया. तट रक्षक बल ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी. मछुआरों की नौका समुद्र तट से करीब 20 समुद्री मील की दूरी पर फंस गयी थी.

Karnataka: भारतीय तट रक्षक बल ने 10 मछुआरों के बचाया, मैंगलोर पोत पर फंसी नौका से किया गया रेस्क्यू
मछुआरा प्रतिकत्मिक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मैंगलुरु: भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजीएस) के जवानों ने कर्नाटक (Karnataka)  के मैंगलोर (Manglore) पोत पर फंसी हुई एक नौका से 10 मछुआरों (Fishermen) को सुरक्षित बचा लिया. तट रक्षक बल ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी. मछुआरों की नौका समुद्र तट से करीब 20 समुद्री मील की दूरी पर फंस गयी थी. यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान Yaas के बीच ओडिशा में हुआ 300 से भी ज्यादा बच्चों का जन्म, कई माता-पिता ने नवजात का नाम रखा यास

सुरक्षित बचाए गए मछुआरों में से सात तमिलनाडु के जबकि तीन केरल के रहने वाले हैं. मछुआरों की पहचान स्टीफन (45), नेपोलियन (60), प्रभु (38), साजी (41), राजी (38), सागरजी (50), जॉर्ज बुश (50), क्रिस्पिन (38), साजन (26) और डोनेओ (38) के रूप में की गयी है.

इंजन फेल हो जाने के कारण मछुआरों की नौका 'लार्ड ऑफ द ओशियन' समुद्र में फंस गयी थी.

मछुआरों ने नौका खराब होने की जानकारी वीएचएफ के जरिए तट रक्षक बल के समुद्री बचाव उप समन्वय केंद्र (एमआरएससी) को दी. यह भी पढ़ें: Yaas Cyclone का असर: पूर्वी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना

तट रक्षक बल का सी-448 जहाज उस समय समुद्र में गश्त लगा रहा था. उसे तत्काल मदद के लिए भेजा गया. इसके अलावा आईसीजीएस का राजदूत जहाज भी बचाव अभियान में जुट गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).