देश की खबरें | कमलनाथ, दिग्विजय ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 31 अगस्त मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन की बेहद दुखद ख़बर प्राप्त हुई। मुखर्जी के साथ लंबे समय तक कार्य करने का अवसर मिला।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना के 1466 नए केस: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं सरल व्यक्तित्व के धनी तथा दूरदृष्टि इरादों वाले व्यक्ति थे। उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति के समान है।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’’

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कल दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार.

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘प्रणब दा नहीं रहे। अस्पताल में भर्ती होने के एक सप्ताह पूर्व मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वे प्रसन्नचित थे और लगभग एक घंटे तक चर्चा करते रहे। उनकी स्मरण शक्ति अद्वितीय थी। वर्षों पुरानी घटनाओं को वे याद रखते थे। 50 वर्षों से अधिक का उनका उल्लेखनीय संसदीय अनुभव था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे प्रतिदिन अपनी डायरी लिखते थे और अपने जीवन के संस्मरण उन्होंने अपनी जीवनी में लिखे थे जिसका आखिरी संस्करण वे लिख रहे थे। भारत के इतिहास में उनका नाम सदैव रहेगा। उन्हें सादर नमन व श्रद्धांजलि। परिजनों को संवेदनाएँ।’’

पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी का सोमवार को दिल्ली के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)