जरुरी जानकारी | जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ने अपने प्रशिक्षण केंद्र को कोविड-19 अस्पताल में बदला

मुंबई, पांच जून कंटेनरों का मालवहन संभालने वाले देश के सबसे बड़े बंदरगाह जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह न्यास (जेएनपीटी) ने अपने बोकडविरा स्थित प्रशिक्षण केंद्र को 120 बिस्तरों वाले कोविड-19 प्रतिबद्ध अस्पताल में बदल दिया है।

जेएनपीटी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रशिक्षण केंद्र को अस्थायी रूप से स्थानीय प्रशासन के हवाले कर दिया गया है। साथ ही एक एंबुलेंस भी उन्हें सौंप दी गयी है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

न्यास ने कहा कि यह उसके कोरोना वायरस संकट से निपटने के विभिन्न प्रयासों का हिस्सा है।

जेएनपीटी के चेयरमैन संजय सेठी ने कहा, ‘‘न्यास अपनी जिम्मेदारी को लेकर बहुत सजग है। वह अपने से जुड़े परिवारों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। अपने प्रशिक्षण केंद्र को स्थानीय प्रशासन को सौंप कर हमारी कोशिश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी तैयारियां दुरुस्त करने की है।’’

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

जेएनपीटी अपने आस-पास वाले गांवों में नियमित तौर पर कीटाणुनाशक का छिड़काव कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)