विदेश की खबरें | जापान के प्रधानमंत्री सुगा इंडोनेशिया पहुंचे

सुगा दक्षिणपूर्व एशिया के दो देशों की चार दिवसीय यात्रा के बीच में वियतनाम से यहां पहुंचे। उन्होंने कहा दोनों दक्षिण एशियाई देश ‘‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह चीन के बढ़ते प्रभाव और दक्षिण चीन सागर को लेकर अन्य सरकारों के साथ विवादों में चीनी हठधर्मिता का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण है।

जापान अपने मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत दृष्टि को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देशों पर जोर दे रहा है।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

जापान यह बात सामने रखना चाहता है कि चीन के विपरीत वह नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान करता है जो अपने व्यापक दावों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पंचाट के फैसलों को मानने से इनकार करता है।

उम्मीद की जा रही है कि सुगा कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए उपायों और महामारी से प्रभावित इंडोनेशियाई अर्थव्यवस्था को जापान के संभावित सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Bilawal Bhutto Trolled: वायरल हो रही है बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल की स्पीच, अंडे को बताया 200 रुपये किलो तो आलू को 100 रुपये दर्जन.

जापान इंडोनेशिया के साथ अपने रक्षा संबंधों को गहरा करने के साथ ही रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है। जापान ने सोमवार को वियतनाम के साथ एक ऐसे ही समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। जापान का अमेरिका, ब्रिटेन, फिलिपिन और मलेशिया सहित एक दर्जन देशों के साथ रक्षा उपकरण हस्तांतरण समझौते हैं।

जकार्ता के बाहर, बोगोर में राष्ट्रपति भवन में एक स्वागत समारोह और पौधा रोपण के बाद, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो से सुगा की मुलाकात होगी। सुगा का बुधवार को जापानी कंपनियों से संबंधित लोगों से मिलने और ताक्यो लौटने का कार्यक्रम है। तोक्यो लौटने से पहले वह ‘कालीबाता हीरोज सेमेट्री’ में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)