देश की खबरें | फिट इंडिया डायलोग में प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगी जम्मू-कश्मीर की फुटबॉलर अफशां
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर जम्मू-कश्मीर की महिला फुटबॉलर अफशां आशिक देश के उन शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं जो गुरुवार को फिट इंडिया डायलोग सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगी। अफशां 2017 में श्रीनगर में पत्थरबाजी के कारण खबरों में आई थी।

गोलकीपर अफशां के अलावा इस सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया, अभिनेता मिलिंद सोमन जैसे जाने माने लोग प्रधानमंत्री से बात करेंगे।

यह भी पढ़े | Delhi Vegetable Price Hike: ताजा फल और सब्जियों के दाम में नरमी, प्याज की बढ़ती कीमतों से निकले आंसू.

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह बातचीत आनलाइन होगी जिसमें हिस्सा लेने वाले लोग अपनी कहानियां साझा करेंगे और अपने सफर के दौरान अपनी फिटनेस के गुर बताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस आनलाइन बातचीत के दौरान पोषण, स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा होगी क्योंकि कोविड-19 महामारी के बीच फिटनेस जीवन का अहम पहलू बन गई है।’’

यह भी पढ़े | देश को महाशक्ति बनाने के रास्ते में हैं ये 3 बड़ी चुनौतियां, मोदी सरकार अगर निपटने में हुई कामयाब तो दुनिया में बजेगा भारत का डंका.

तीन साल पहले अफशां की जम्मू-कश्मीर पुलिस पर पत्थरबाजी करने की तस्वीरें राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बनी थी। वह उस समय भी फुटबॉल खेल रही थी और उनकी तस्वीर आसानी से लोगों की नजर में आ गई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने का फैसला किया।

पच्चीस साल की अफशां जम्मू-कश्मीर महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर के रूप में खेली और बाद में 2019 में इंडियन वुमेंस लीग में एफसी कोल्हापुर सिटी की ओर से खेली। वह श्रीनगर में युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)