देश की खबरें | कांग्रेस नीत यूपीए में अहम सहयोगी आईयूएमएल ने राम मंदिर पर प्रियंका के बयान पर अप्रसन्नता जताई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मलाप्पुरम (केरल), पांच अगस्त कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में अहम सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने बुधवार को प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाद्रा द्वारा दिए गए बयान पर अप्रसन्नता जताई।

मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय नेतृत्व की हुई बैठक में पार्टी ने प्रस्ताव को स्वीकार किया और कहा कि बयान गलत समय पर दिया गया।

यह भी पढ़े | Ram Temple Digital Billboard at New York’s Times Square: अयोध्या में भूमि पूजन के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखी भगवान श्री राम की भव्य तस्वीर, देखें VIDEO.

पार्टी ने कहा, ‘‘ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा बेवक्त दिए गए बयान पर हम अपनी अप्रसन्नता जताते हैं।’’

हालांकि, पार्टी ने इस घटना को तूल नहीं देने का फैसला किया और कहा कि वह इस पर चर्चा दोबारा शुरू करने को लेकर अनिच्छुक है।

यह भी पढ़े | बेरूत ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हुई: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी ने कहा, ‘‘ आईयूएमएल ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया था और उसके बाद अब यह अध्याय समाप्त हो चुका है। ’’

सांसद और आईएमयूएल के आयोजन सचिव ईटी मोहम्मद बशीर ने कहा कि हम इस मामले पर दोबारा चर्चा शुरू नहीं करना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा था कि भगवान राम सभी के हैं और उम्मीद जताई कि आयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहा भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और संस्कृति का उत्सव होगा।

राम मंदिर के लिए बुधवार को भूमि पूजन से पहले कांग्रेस नेता ने कहा कि सदियों से भगवान राम के चरित्र ने पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के लिए एकजुटता के स्रोत के रूप में काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)