जरुरी जानकारी | इक्विटी, ऋण के जरिये 30,000 करोड़ रुपये जुटाएगा इंडसइंड बैंक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक ने शनिवार को कहा कि वह अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए इक्विटी और कर्ज के जरिये 30,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई इंडसइंड बैंक ने शनिवार को कहा कि वह अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए इक्विटी और कर्ज के जरिये 30,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है।
बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कहा कि उसके बोर्ड ने ऋण प्रतिभूतियों या इक्विटी इक्विटी माध्यमों या परिवर्तनीय ऋण प्रतिभूतियों से पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) या अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (एडीआर) या ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) के जरिये वित्त जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह कोष निजी नियोजन के आधार पर जुटाया जाएगा।
बैंक का शेयरधारकों की मंजूरी और नियामकीय मंजूरी के बाद 30,000 करोड़ रुपये या इसके बराबर राशि विदेशी मुद्राओं में जुटाने का प्रस्ताव है।
हालांकि बैंक ने कर्ज और इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।
प्रस्ताव पर 26 अगस्त को बैंक की वार्षिक आम सभा में विचार किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

