देश की खबरें | भारत की सांस्कृतिक पुन:स्थापना है श्री राम मंदिर भूमि पूजन-दीपक प्रकाश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, पांच अगस्त झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवम् सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है कि अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर का भूमिपूजन हुआ है और यह भारत की सांस्कृतिक पुन:स्थापना है।

दीपक प्रकाश ने कहा, ‘‘अखिल ब्रह्मांड के नायक भगवान राम भारत के कण कण में व्याप्त हैं। राम और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं। राम के अस्तित्व के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 652 नए मरीज पाए गए, 17 की मौतें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रकाश ने कहा, ‘‘ भारत की सांस्कृतिक पहचान और चेतना हैं राम। प्रत्येक भारतीय का जीवन जन्म से मृत्यु तक राम से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सत्य और न्याय राम के आदर्श हैं। इसलिये राम सबके प्रिय और सब राम के हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस ऐतिहासिक शुभ दिन के लिये प्रदेश भाजपा एवम् झारखंड की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े | Jammu & Kashmir Lt GC Murmu Resigns: जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल जीसी मुर्मू का इस्तीफा, हो सकते हैं अगले कैग, रिपोर्ट.

रामजन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया। शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में घी के दीये जलाए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय में दीप जलाकर खुशियां मनाई।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अपने आवास पर दीया जलाकर खुशियां मनाईं।

, इन्दु, ,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)