नयी दिल्ली,10 दिसंबर भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसी दवाओं और संभावित मिश्रणों की पहचान की है जो नोवेल कोरोना वायरस के प्रोटीन को लक्ष्य कर सकते हैं और संक्रमण के उपचार में प्रभावी तरीके से मदद कर सकते हैं।
‘ड्रगबैंक’ आंकडों के अध्ययन पर जर्नल ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित लेख में कहा गया कि सार्स-सीओवी-2 पर हमला करने के नए तरीकों की पहचान की गई जिनके बारे में अभी तक ध्यान नहीं दिया गया था।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने रखी नए संसद भवन की आधारशिला: 10 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
तमिलनाडु के अलगप्पा विश्वविद्यालय और स्वीडन के केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अनुसंधानकर्ताओं ने ऐसी दवाओं और मिश्रण की सूची पेश की है जिन पर संक्रमण के उपचार की दृष्टि से जांच किए जाने की जरूरत है।
अध्ययन में शामिल वैभव श्रीवास्तव और अरूल मुरुगन के अनुसार इससे वायरस के उत्परिवर्तन के इर्द गिर्द काम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े | VIDEO: टोल प्लाजा पर YSRCP नेता डी रेवती की दबंगई, बैरिकेड हटाया और कर्मचारी को जड़ा थप्पड़.
श्रीवास्तव ने कहा,‘‘ वायरस तेजी से उत्परिवर्तित हो रहा है अर्थात वह अपने प्रोटीन में बदलाव कर रहा है। अगर हमारे पास कोई ऐसी दवा हो जो अनेक प्रोटीन को लक्ष्य बना सकती हो, और कोई अगर उत्परिवर्तित हो जाती है तो दवा अन्य पर भी प्रभावी होगी।’’
इस अवधारणा ने दल को ऐसे मिश्रण तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया जिनमें कई गुण हों।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY