एजेंसी न्यूज

VIDEO: बैंकॉक, सिंगापुर, दुबई से 13 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लाए गए भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना बृहस्पतिवार को बैंकॉक, सिंगापुर और दुबई से 13 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर स्वदेश लाई।

VIDEO: बैंकॉक, सिंगापुर, दुबई से 13 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लाए गए भारत
क्रायोजेनिक टैंकर को ले जाती हुई भारतीय वायुसेना (Photo Credits: ANI/File)

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल: भारतीय वायुसेना बृहस्पतिवार को बैंकॉक, सिंगापुर और दुबई से 13 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर (Cryogenic Container) स्वदेश लाई. भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों के अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन तथा बिस्तरों की कमी है. COVID से लड़ाई में भारत की हरसंभव मदद करेंगे, चीन ने किया वादा

एक आधिकारिक बयान में बताया गया, ‘‘भारतीय वायुसेना फिलहाल खाली क्रायोजेनिक कंटेनर का तीन स्थानों से परिवहन कर रही है. तीन कंटेनर बैंकॉक से, चार सिंगापुर से और छह कंटेनर दुबई से लाए गए हैं.’’ वायुसेना देश के अंदर ऑक्सीजन टैंकर और सिलेंडर के परिवहन के लिए कई घरेलू उड़ानों का संचालन कर रही है.

इसने कहा कि बृहस्पतिवार को तीन ऑक्सीजन टैंकर हिंडन से रांची ले जाए गए, दो चंडीगढ़ से रांची, दो चंडीगढ़ से भुवनेश्वर, चार मुंबई से भुवनेश्वर, दो लखनऊ से रांची और दो जोधपुर से जामनगर ले जाए गए.

वायुसेना ने कहा कि सी-17 विमान की मदद से इन टैंकरों का परिवहन किया गया. भारतीय वायुसेना शुक्रवार से खाली ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर देश के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर पहुंचा रही है ताकि कोविड-19 रोगियों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके.

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 3,79,257 नए मामले सामने आए जिससे कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,83,76,524 हो गई जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या 30 लाख से अधिक हो गई है.

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, 3,645 लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 2,04,832 हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).