देश की खबरें | भारत ने वैश्विक टीका गठबंधन ‘गावी’ के लिये 1.5 करोड़ डॉलर देने का संकल्प व्यक्त किया
जियो

नयी दिल्ली, चार जून भारत ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय टीका गठबंधन ‘गावी’ के लिये 1.5 करोड़ डॉलर देने का संकल्प व्यक्त किया । प्रधानमंत्री कार्यालय से यह जानकारी प्राप्त हुई है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा आयोजित वैश्विक टीका शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। इस शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के कारोबारी नेताओं, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, सरकार के मंत्रियों, नागरिक संस्थाओं, शासनाध्यक्षों आदि ने हिस्सा लिया ।

यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर: कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड में एक आतंकी ढेर.

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, अपने संबोधन मे मोदी ने कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में दुनिया के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है ।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने एक तरह से वैश्विक सहयोग की सीमाओं को उजागर किया है और हाल के इतिहास में पहली बार मानव का सामना स्पष्ट रूप से एक साझा शत्रु से हुआ है।

यह भी पढ़े | बौखलायें पाकिस्तान की नापाक चाल, भारतीय डिप्लोमैट गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर किया ISI एजेंट्स तैनात- करते हैं पीछा: देखें VIDEO.

‘गावी’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक गठबंधन नहीं है बल्कि वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है और यह याद दिलाता है कि दूसरों की मदद करके हम अपनी मदद कर सकते हैं ।

मोदी ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी है और स्वास्थ्य सुविधाओं की सीमा है और वह टीकाकरण के महत्व को समझता है ।

उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता हमें दुनिया को एक परिवार की तरह देखने की शिक्षा देती है और महामारी के समय में हमने इस शिक्षा को साकार किया है ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपने उपलब्ध दवाओं के स्टॉक में से 120 देशों के साथ साझा किया है और अपने पड़ोस में एक साझा प्रतिक्रिया रणनीति कायम की।

उन्होंने कहा कि भारत टीका के अग्रणी उत्पादकों में से एक है। भारत ‘गावी’ के कार्यों को समझता है और इसलिये ‘गावी’ का दानदाता बना है ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)