एजेंसी न्यूज

Mumbai Shocker: मुंबई में व्यक्ति ने सौतेली बेटी की गला घोंटकर हत्या कर शव समुद्र में फेंका

मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है.

Mumbai Shocker: मुंबई में व्यक्ति ने सौतेली बेटी की गला घोंटकर हत्या कर शव समुद्र में फेंका

मुंबई, 15 जुलाई : मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया. इस हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया. यह भी पढ़ें : VIDEO: सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन, शिवभक्तों को परोसा खाना; सांप्रदायिक सौहार्द की पेश की मिसाल

यहां एक अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से लड़की लापता हो गई थी. उन्होंने बताया कि उसके सौतेले पिता शेख और मां नाजिया ने अपनी बेटी की गुमशुदगी को लेकर एंटॉप हिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. नाजिया घरेलू सहायिका का काम करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).